Fixed Deposits: सावधि जमा (Fixed Deposits - FD) निवेश का सबसे आम और पारंपरिक रूप है जो एक तय रिटर्न की गारंटी देता है। ये एफडी कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 सालों तक के लिए होती है।अभी एसबीआई (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे कई बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। एफडी के सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक वरिष्ठ नागरिक हैं क्योंकि उन्हें सामान्य अन्य केगेकरी तुलना में अतिरिक्त ब्याज ऑफर किया जाता है।
