Get App

Ukraine Crisis: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद 3000 अंक गिर चुका है सेंसेक्स, क्या गिरावट जारी रहेगी?

शुक्रवार को बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 246 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। गुरुवार को यह 251 लाख करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2022 पर 6:51 PM
Ukraine Crisis: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद 3000 अंक गिर चुका है सेंसेक्स, क्या गिरावट जारी रहेगी?
शुक्रवार को सेंसेक्स 768.87 अंक गिरकर 54,333 अंक पर बंद हुआ। यह करीब 1.4 फीसदी की गिरावट है।

यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट में आग लगने की खबर से शुक्रवार को स्टॉक मार्केट्स में बड़ी गिरावट आई। इससे इंडियन इनवेस्टर्स के 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए। यूक्रेन पर रूस के हमले ने स्टॉक मार्केट्स को डरा दिया है। रूस ने 24 फरवरी की सुबह (भारतीय समय के अनुसार) यूक्रेन पर हमला कर दिया था। आज हमले का 9वां दिन है। 24 फरवरी से अब तक सेंसेक्स (Sensex) करीब 3000 अंक गिर चुका है। इस दौरान निफ्टी (Nifty) 818 अंक लुढ़का है।

शुक्रवार को सेंसेक्स 54,333 अंक पर बंद हुआ। 23 फरवरी को यह 57232 अंक पर बंद हुआ था। 24 फरवरी को हमले की खबर से इंडियन स्टॉक मार्केट में 2700 अंक की गिरावट आई थी। लेकिन, उसके बाद के सत्रों में यह काफी हद तक संभलने में कामयाब रहा था। 15 फरवरी के बाद से इंडियन इनवेस्टर्स के 15 लाख करोड़ रुपये डूब चुके हैं। 15 फरवरी से रूस ने यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी शुरू कर दी थी। उसने बाद में बड़े हमले के लिए सीमा से अपनी थोड़ी सेना हटाने का ऐलान किया था।

यह भी पढ़ें : निफ्टी में शामिल ये 5 स्टॉक 2022 में 18-24% फिसले, जानिए क्या अब इनमें की जानी चाहिए खरीद

शुक्रवार को बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 246 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। गुरुवार को यह 251 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह एक दिन में बीएसई के मार्केट कैप में 5 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। प्रति डॉलर 76 रुपये के एक्सचेंज रेट पर यह रकम 66 अरब डॉलर के बराबर है। 15 फरवरी के बाद से सेंसेक्स करीब 4,000 अंक गिर चुका है। इससे इनवेस्टर्स के 197 अरब डॉलर डूब गए हैं। यह यूक्रेन के 181 अरब डॉलर की जीडीपी से ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें