Get App

क्या आपको सोवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना चाहिए?

सोवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 सीरीज I (Sovereign Gold Bond 2023-2024 Series I) लॉन्च हो गई है। यह स्कीम लॉन्ग टर्म इनेवस्टमेंट के लिए बेहतर विकल्प है। बॉन्ड की अवधि 8 साल की है और इन्हें स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट कराया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2023 पर 6:43 PM
क्या आपको सोवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना चाहिए?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इनवेस्टर्स को अपने पोर्टफोलिया का 10 पर्सेंट हिस्सा गोल्ड में लगाना चाहिए। (Image- Pixabay)

रिर्जव बैंक ने सोवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 सीरीज 1 (Sovereign Gold Bond 2023-2024 Series I) लॉन्च कर दी है। यह स्कीम 23 जून को बंद हो जाएगी।

क्या है ऑफ़र?

सोवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में आम तौर पर एक ग्राम गोल्ड की कीमत को ट्रैक किया जाता है। स्कीम के तहत इनवेस्टर को 5,926 रुपये प्रति बॉन्ड के हिसाब से निवेश करना होगा। बॉन्ड के लिए डिजिटल माध्यमों से आवेदन और पेमेंट करने वालों को हर ग्राम पर 50 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। ऐसे मामलों में इश्यू प्राइस 5,876 रुपये होगा। निवेशकों को सोवरेन गोल्ड बॉन्ड पर 2.5 पर्सेंट का सालाना ब्याज भी मिलेगा और ब्याज का भुगतान हर 6 महीने पर किया जाएगा।

सोवरेन गोल्ड बॉन्ड की अवधि 8 साल की है और इन्हें स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट कराया गया है। इनवेस्टर इन एक्सचेंजों में बॉन्ड का सौदा कर सकते हैं। इस बॉन्ड को 5 साल के बाद रिजर्व बैंक से रिडीम (भुनाया) किया जा सकता है। सोवरेन गोल्ड बॉन्ड, मैच्योरिटी के समय एक ग्राम गोल्ड की मौजूदा प्राइस का भुगतान करते हैं। इसके अलावा, बॉन्ड जारी करते समय, बॉन्ड की कीमत पर ब्याज भी दिया जाता है। लिहाजा, यह बॉन्ड गोल्ड में निवेश का बेहतर विकल्प है।

क्या हैं फायदे?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें