Sovereign Gold Bond : सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB 2023-24 सीरीज II) की दूसरी किश्त 11 सितंबर को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रही है। निवेशकों के पास 15 सितंबर तक सस्ता सोना खरीदने का मौका होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की इश्यू प्राइस 5923 रुपए 10 प्रति ग्राम तय की है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी किश्त सरकार की ओर से आरबीआई द्वारा जारी की जाएगी।
