कॉरपोरेट बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और आईसीआईसीआई (ICICI Bank) बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष फिक्सड डिपॉजिट (FD) स्कीम शुरू की है। SBI ने हाल ही में स्पेशल फिक्सड डिपॉजिट -SBI 'WECARE'- को सितंबर के अंत तक बढ़ा दिया है जिसे मई 2020 में लॉन्च किया गया था।
एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि रिटेल टर्म डिपॉजिट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट शुरू किया गया है जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को उनके रिटेल टर्म डिपॉजिट पर 5 साल और उससे अधिक के लिए 30 बीपीएस (मौजूदा 50 बीपीएस से अधिक) का अतिरिक्त प्रीमियम का पेमेंट किया जाएगा। एसबीआई वीकेयर जमा योजना 30 सितंबर 2022 तक बढ़ा दी गई है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI की विशेष FD योजना
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई की विशेष एफडी योजना-वी केयर-वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल और उससे अधिक के पीरियड के लिए उनकी एफडी पर अतिरिक्त 30 बीपीएस ब्याज दर दे रहा है। फिलहाल एसबीआई आम जनता के लिए पांच साल की एफडी पर 5.5 फीसदी की ब्याज दे रहा था। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक स्पेशल FD स्कीम के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट करता है तो FD पर लागू ब्याज दर 6.30 फीसदी होगी। SBI ने 15 फरवरी 2022 से FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए HDFC Bank की विशेष एफडी योजना
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एचडीएफसी बैंक की विशेष एफडी योजना एचडीएफसी सीनियर सिटीजन केयर बैंक के रूप में शुरू की है। यहां FD पर 75 बीपीएस अधिक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.25% का अतिरिक्त प्रीमियम (0.50% के मौजूदा प्रीमियम से अधिक) दिया जाएगा, जो 5 साल एक दिन से 10 साल के समय के लिए होगा। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन केयर एफडी के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट करता है, तो एफडी पर लागू ब्याज दर 6.35% होगी।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए ICICI Bank की विशेष एफडी योजना पर 6.35% की दर से ब्याज मिल रहा है। ये दरें 8 अप्रैल 2022 तक के लिए लागू हैं। ICICI Bank ने अपनी साइट पर बताया कि ये ब्याज दरें 20 जनवरी 2022 से लागू हुई थी।