Sukanya Samriddhi Yojana: अब दो नहीं तीन बेटियों का संवारें भविष्य, लाखों रुपये का होगा फायदा, जानिए कैसे

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में सरकार ने कुछ अहम बदलाव किए हैं। सरकार की इस योजना कई फायदे मिल रहे हैं। यह बेटियों के लिए शुरू की गई सरकार की स्कीम है। इस स्कीम में पैसे जमा करने पर 7.6 फीसदी की दर से रिटर्न मिल रहा है

अपडेटेड Jul 26, 2022 पर 3:47 PM
बेटियों को बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार की ओर से कई स्माल सेविंग स्कीम्स (Small Saving Schemes) चला रही है। ये योजनाएं उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी हैं जो थोड़ा-थोड़ा पैसे निवेश करके भविष्‍य के लिए अच्‍छा-खासा फंड बनाना चाहते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी की शादी या हाएर एजुकेशन के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए सुकन्‍या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) में निवेश करना बेहतर साबित हो सकता है।

इसमें नई ब्याज दरें बैंक की FD से बेहतर हैं। SSY योजना में अन्य स्माल सेविंग स्कीम के मुकाबले बेहतर रिटर्न मिलता है। इसमें 7.6 फीसदी की सालाना ब्याज मिलती है। यह पूरी तरह से सरकारी योजना है। सरकार ने इस योजना में कई अहम बदलाव किए हैं।

तीसरी बेटी का भी अकाउंट खुल जाएगा


सुकन्या योजना में अभी तक दो बेट‍ियों के अकाउंट पर ही 80C के तहत टैक्‍स छूट का फायदा म‍िलता था। तीसरी बेटी होने की स्थिति में टैक्स छूट नहीं मिलती थी। लेक‍िन अब नियमों में बदलाव किया गया है। अगर एक बेटी के बाद दो जुड़वां बेटियां होती हैं तो उन दोनों के लिए भी अकाउंट खुलवा सकते हैं। मतलब Sukanya Samriddhi Yojana में एक साथ तीन बेट‍ियों के नाम पैसा जमा किया जा सकता है। उस पर टैक्स छूट क्लेम कर सकते हैं।

LPG Cylinder Price: अमेरिका, कनाडा ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले भारत में सबसे सस्ता है रसोई गैस सिलेंडर: हरदीप सिंह पुरी

ब्याज नियमों में बदलाव

अकाउंट में सालाना न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। न्यूनतम राशि जमा नहीं करने पर खाता डिफॉल्ट हो जाता है। नए नियमों के तहत अकाउंट दोबारा एक्टिव नहीं होने पर अकाउंट में जमा राशि पर मैच्योरिटी तक लागू दर पर ब्याज मिलता रहेगा। बता दें कि पहले ऐसा नहीं था।

अकाउंट ऑपरेट करने के नियम

सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट होल्डर्स बेटी की उम्र 10 साल पूरी होने पर वह अपने अकाउंट को ऑपरेट कर सकती थी। लेकिन अब बेटी की उम्र 18 साल पूरी होने पर ही ऑपरेट करने का अधिकार मिलेगा। इससे पहले बेटी के अभिभावक इस अकाउंट को चला कर सकते हैं।

अकाउंट बंद करने की शर्तों में बदलाव

सुकन्या समृद्धि योजना के अकाउंट को पहले बेटी के गुजर जाने या उसका पता बदलने पर बंद क‍िया जा सकता था। लेकिन अब अगर अकाउंट होल्डर्स को जानलेवा बीमारी हो जाए तो भी अकाउंट को बंद कराया जा सकता है। वहीं यदि अभिभावक गुजर जाये तो भी अकाउंट मैच्योरिटी से पहले बंद कराया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।