Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार ने बेटियों की पढ़ाई और शादी की चिंता दूर करने के लिए एक खास स्कीम की शुरुआत की है। इस योजना का नाम सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana -SSY) है। यह पूरी तरह से सरकारी योजना है। यह योजना बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ (Beti Bachao, Beti Padhao) योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से शुरू की गई योजना है। इस योजना में हर साल 1.5 लाख रुपये जमा कर आप अपनी बच्ची के लिए लंबी अवधि में एक बड़ी रकम जोड़ सकते हैं। अब तक आपने कितने रुपये जमा किए हैं। इस बार में ऑनलाइन जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
