Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के लिए सरकार ने खोल दिया खजाना, शादी और पढ़ाई की टेंशन खत्म, मिलेंगे 64 लाख रुपये

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार ने हाल ही में सुकन्या समृद्धि योजना के लिए ब्याज दर में इजाफा कर दिया है। अब यह सालाना 8 फीसदी हो गई है। पहले 7.6 फीसदी थी। इस योजना में निवेश की गई रकम, ब्याज आय और मैच्योरिटी की राशि तीनों टैक्स फ्री है। इस योजना में आप अपनी बेटी के लिए 64 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 12, 2023 पर 5:15 PM
Story continues below Advertisement
सरकार ने हाल ही में सुकन्या समृद्धि योजना में 0.40 फीसदी ब्याज की बढ़ोतरी की है। जिससे अब लोगों को ज्यादा ब्याज मिलेगा

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से समय-समय पर देश की महिलाओं और बच्चियों के लिए कई स्कीम्स चलाई जाती हैं। इन स्कीम्स के जरिए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करती है। ऐसे ही बेटियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना ((Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) चलाई जा रही है। स्कीम को केंद्र की मोदी सरकार ने खास बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लॉन्च किया है। इस स्कीम के जरिए धीरे धीरे कम पैसे जमा करके मोटा फंड तैयार कर सकते हैं। हाल ही में सरकार ने इसमें मिलने वाली ब्याज में इजाफा कर दिया है। यह बैंक की FD से अधिक रिटर्न देने वाली स्‍कीम है।

सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर को 7.60 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया है। SSY पर ब्याज दर हर तीन महीने में तय होती है। लेकिन आप इस स्कीम में 7.60 फीसदी से लेकर 8 फीसदी तक के रिटर्न की उम्मीद कर सकते पेरेंट्स अपनी बेटी की उम्र 10 साल पूरी होने से पहले तक इस योजना में उसका अकाउंट खुलवा सकते हैं।

सालाना 1.5 लाख रुपये तक कर सकते हैं जमा


इस योजना के तहत कम से कम 250 रुपये और अधिक से अधिक 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। सालाना कम से कम 250 रुपये जमा करना होता है। बेटी की उम्र के 18 साल के बाद कुल पैसों का 50 फीसदी निकाल सकते हैं। जिसका इस्तेमाल ग्रेजुएशन या आगे की पढ़ाई के लिए किया जा सकता है। इसके बाद सारा पैसा तभी निकाला जा सकता है जब वो 21 साल की उम्र की होगी। इस योजना की खासियत ये है कि आपको पूरे 21 साल तक पैसे नहीं जमा करना होता है। अकाउंट खोलने से लेकर 15 साल तक ही पैसे जमा किए जा सकते हैं।

सेविंग करने के लिए बड़े काम की है पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम, मिलता है शानदार रिटर्न और टैक्स बेनिफिट

ऐसे बना सकते हैं 64 लाख का फंड

अगर आप इस सुकन्या योजना में अपनी बेटी के नाम पर हर महीने 12500 रुपये का निवेश करेंगे। 21 साल के लॉक-इन पीरियड के बाद मैच्योरिटी पर करीब 64 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं। इसमें ब्याज 8 फीसदी सालाना मिल रही है।

टैक्‍स का भी मिलता है फायदा

सुकन्या समृद्धि योजना टैक्स फ्री स्कीम है। इस पर EEE यानी तीन अलग-अलग स्तर पर टैक्स छूट मिलता है। पहला इनकम टैक्‍स एक्‍ट के सेक्शन 80C के तहत 1.50 लाख तक सालाना निवेश पर छूट। दूसरा इससे मिलने वाले रिटर्न पर टैक्‍स नहीं लगता। तीसरा मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम टैक्‍स फ्री है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।