SSY: बेटी की पढ़ाई और शादी की चिंता छोड़ दें, इस सरकारी योजना में मिलेंगे 65 लाख रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Sukanya Samriddhi Yojana: यह बेटियों के लिए शुरू की गई सरकार की स्कीम है। इस स्कीम में पैसे जमा करने पर 7.6 फीसदी की दर से रिटर्न मिल रहा है। एक फाइनेंशियल ईयर में ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये निवेश किए जा सकते हैं

अपडेटेड Jul 22, 2022 पर 8:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगर आप अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप बेटी के भविष्य को लेकर टेंशन में हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। लाडली की पढ़ाई लिखाई, शादी में होने वाले खर्च आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। आपको हर महीने सिर्फ 250 रुपये जमा करना है और आप इन सभी चिताओं से छुटकारा पा सकते हैं। बेटी के फ्यूचर को ध्‍यान में रखते हुए आपको आज से ही प्‍लान‍िंग करनी होगी। आप बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस सरकारी योजना में शानदार रिटर्न कमाने के साथ टैक्स की बचत भी कर सकते हैं।

केंद्र सरकार ने हाल ही में जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए इसकी ब्याज दरों का ऐलान किया है। इसमें नई ब्याज दरें बैंक की FD से बेहतर हैं। इसके अलावा SSY योजना में अन्य स्माल सेविंग स्कीम के मुकाबले बेहतर रिटर्न मिलता है। यह पूरी तरह से सरकारी योजना है।

जानिए क्या है सुकन्या समृद्धि योजना


सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेट‍ियों के ल‍िए शुरू की गई जमा योजना है। इस योजना के तहत 10 साल या उससे कम उम्र की लड़की के अभिभावक या माता-पिता अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस योजना में सालाना कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। इस अकाउंट को खुलवाने से आपको बेटी की पढ़ाई आद‍ि पर भव‍िष्‍य में होने वाले खर्चों से राहत म‍िलेगी। यह योजना 21 में मैच्योर होती है। इस योजना के तहत अकाउंट खुलवाने के 15 साल तक पैसे जमा करना होता है। बाकी के बचे साल के लिए ब्याज जुड़ती रहती है। मौजूदा समय में इस योजना में सालाना 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रही है।

Business Idea: इस सुपरहिट बिजनेस में लागत से कई गुना होती है कमाई, जल्द बनेंगे करोड़पति, जानिए कैसे करें शुरू

मेच्योरिटी पर मिलेंगे 65 लाख रुपये से ज्यादा

इस योजना के तहत हर महीने 3000 रुपये जमा करते हैं तो सालाना 36000 रुपये जमा हो जाएंगे। 14 साल बाद 7.6 फीसदी के कंपाउंडिंग इंट्रेस्ट के हिसाब से 9,11,574 रुपये हुए। बेटी की उम्र 21 साल होने पर यह रकम मैच्योरिटी पर करीब 15,22,221 रुपये हो जाएगी। वहीं अगर आप रोजाना 416 रुपये बचाते हैं तो मेच्योरिटी पर 65 लाख रुपये का फंड हो जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।