Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना के ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए नई ब्याज दरें

सरकार हर तिमाही के अंत में इसमें मिलने वाली ब्याज दर के बारे में घोषणा करती है

अपडेटेड Jul 06, 2022 पर 12:28 AM
Story continues below Advertisement
सुकन्या समृद्धि योजना में लगातार 9वें तिमाही में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Sukanya Samriddhi Yojana: सरकार की ओर से बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) योजना चलाई जा रही है। यह एक सेविंग स्कीम है। इसे SSY नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के तहत 10 साल या इससे कम उम्र की बेटियों के नाम अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इस योजना के जरिए बेटी की शादी, पढ़ाई में खर्च जैसी तमाम जरूरतें पूरी की जा सकती हैं। इसमें बेटियों को वित्तीय सुरक्षा मिलती है।

सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दरें

मौजूदा समय में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 7.6 फीसदी के दर से ब्याज मिलती है। केंद्र सरकार तिमाही आधार पर ब्याज दरों की समीक्षा करती है। फिर उसमें बदलाव किया जा सकता है। इस योजना के तहत पोस्ट ऑफिस या बैंक में अकाउंट खुलवाया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि से इनकम टैक्स के नियमों में 1.50 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है। इसमें अकाउंट होल्डर्स बेटी की उम्र 18 साल पूरी होने के बाद वो अपना अकाउंट ऑपरेट कर सकती है। इसमें 21 साल तक के लिए अकाउंट खुलता है। जिसमें शुरुआत के 15 साल तक ही निवेश करना होता है। 6 साल तक अकाउंट बिना पैसे जमा किए चलता है।

Currency Notes: करेंसी नोट कैसे करें चेक? RBI ने बताए 11 मानक


जानिए ब्याज दर का कैलकुलेशन

सरकार हर तिमाही के अंत में इसमें मिलने वाली ब्याज दर के बारे में घोषणा करती है। आपने जितने पैसे जमा किए हैं। उसमें महीने के 5 तारीख और आखिरी के बीच में जो भी न्यूनतम बैलेंस होगा, उसमें ब्याज दर का कैलकुलेशन किया जाता है। लिहाजा अगर आप अधिक ब्याज चाहते हैं तो महीने की 5 तारीख से पहले पैसे जमा हो जाएं। ब्याज के पैसे वित्त वर्ष के आखिरी में अकाउंट में जमा किया जाएगा।

जाता है।

समय से पहले अकाउंट कर सकते हैं बंद

सुकन्या समृद्धि योजना के अकाउंट को बेटी के गुजर जाने, उसका पता बदलने या फिर अकाउंट होल्डर्स को जानलेवा बीमारी हो जाए तो भी अकाउंट को बंद कराया जा सकता है। बता दें कि मोदी सरकार ने साल 2015 में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।