Get App

Sukanya Samriddhi Yojana: निवेश से चूक गए तो भरना पड़ेगा जुर्माना, जानिए नए नियम

Sukanya Samriddhi Yojana: यह बेटियों के लिए शुरू की गई सरकार की स्कीम है। इस स्कीम में पैसे जमा करने पर 7.6 फीसदी की दर से रिटर्न मिल रहा है। इसमें निवेश करके आप अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2022 पर 2:25 PM
Sukanya Samriddhi Yojana: निवेश से चूक गए तो भरना पड़ेगा जुर्माना, जानिए नए नियम
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खुलने के बाद किसी भी फाइनेंशियल ईयर में 250 रुपये का निवेश नहीं किया तो 50 रुपये का जुर्माना लग जाएगा।

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार की ओर से कई स्माल सेविंग स्कीम्स (Small Saving Schemes) चला रही है। ये योजनाएं उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी हैं जो थोड़ा-थोड़ा पैसे निवेश करके भविष्‍य के लिए अच्‍छा-खासा फंड बनाना चाहते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी की शादी या हाएर एजुकेशन के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए सुकन्‍या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) में निवेश करना बेहतर साबित हो सकता है। बहुत कम लोगों को पता है कि सुकन्या समृद्धि के तहत अकाउंट खुलवाने के बाद अगर आप इसे रेग्युलर नहीं रखते हैं तो जुर्माना देना पड़ सकता है।

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें 250 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। इसमें ब्‍याज भी अन्‍य योजनाओं के मुकाबले अच्छी मिलती है। इसके साथ ही टैक्स छूट में लाभ भी मिलता है।

कितना लगेगा जुर्माना

सरकार सुकन्या स्मृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी सालाना दर से ब्याज दे रही है। एक फाइनेंशियल ईयर में ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये निवेश किए जा सकते हैं। वहीं, अकाउंट ओपन होने के बाद अगर किसी भी फाइनेंशियल ईयर में कम से कम 250 का निवेश नहीं किया जाता है, तो 50 रुपये का जुर्माना लग जाएगा। अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम है, तो उसके नाम पर SSY Account खुलवाया जा सकता है। इस स्कीम के तहत इसमें एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खुलवाया जा सकता है। अगर दो बेटियां हैं तो दोनों के नाम अलग-अलग खाते खोलने होंगे। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक में खाता खुलवा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें