बेटी को पढ़ाई के साथ दें यह तोहफा, टैक्स में होगा फायदा, जानिए पूरी डिटेल

Sukanya Samriddhi Yojana में अकाउंट खुलने के दिन से 15 साल पूरा होने तक निवेश करना होता है। लेकिन यह अकाउंट 21 साल पूरा होने पर मेच्योर होता है

अपडेटेड Mar 03, 2022 पर 5:44 PM
Sukanya Samriddhi Yojana में दमदार होगा बेटियों का फ्यूचर

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार ने 22 जनवरी 2015 को 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत देश की बच्चियों के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana -SSY) की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत माता-पिता अपनी बेटी की ना सिर्फ पढ़ाई, बल्कि शादी के लिए एक बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इस योजना के तहत आपकी नन्ही परी का भविष्य उज्ज्वल हो जाएगा।

इस योजना के तहत आप अपनी बेटी के लिए लाखों रुपये का फंड बना सकते हैं। इस अकाउंट को आप सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक और पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं। केंद्र सरकार की यह स्माल सेविंग स्कीम है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेश करने पर बेहतर रिटर्न मिलता है, इसके साथ ही टैक्स में छूट भी मिलती है।

इस स्कीम के तहत 10 साल से कम उम्र की बेटियों के नां अकाउंट खोला जा सकता है। इसमें 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद ऑनरशिप बेटी को ट्रांसफर हो जाता है। चालू तिमाही में, यानी जनवरी से मार्च 2022 तिमाही के लिए इस सरकारी योजना (Government Scheme) के तहत 7.6 फीसदी ब्याज का फायदा मिल रहा है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह योजना सिर्फ बालिकाओं के लिए है। इसे 2 लड़कियों के लिए या जुड़वां लड़कियों के मामले में 3 के लिए खोला जा सकता है। इस योजना में निवेश करने पर 80C के तहत टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है।


इस योजना पर मिलती है मोदी सरकार की गारंटी, नहीं डूबेगा पैसा- मैच्योरिटी पर मिलेंगे 16 लाख रुपये

कितना करें निवेश

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक वित्त वर्ष में कम से कम 250 रुपये का निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिक से अधिक एक फिस्कल ईयर में 1.50 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। आप एकमुश्त पैसे निवेश कर सकते हैं या किश्तों में भी जमा कर सकते हैं। इस स्कीम की शर्तों के मुताबिक अगर कोई भी व्यक्ति किसी फाइनेंशियल ईयर में कम-से-कम 250 रुपये जमा नहीं करता है तो अकाउंट को डिफॉल्ट अकाउंट के रूप में ट्रीट किया जाएगा। हालांकि, अकाउंट खुलने के 15 साल के भीतर अकाउंट को कभी भी रिवाइव किया जा सकता है। इसके लिए आपको हर साल के हिसाब से 250 रुपये का मिनिमम इंवेस्टमेंट और 50 रुपये का जुर्माना देना होगा।

21 साल की उम्र में बेटियां इस अकाउंट से पैसा निकाल सकती हैं। इस स्कीम में 9 साल 4 महीने में रकम डबल हो जाएगी। इस स्कीम की अच्छी बात ये है कि आपको पूरे 21 साल तक पैसे जमा नहीं करना होता। अकाउंट खोलने से लेकर 15 साल तक ही पैसे जमा किए जा सकते हैं, जबकि बेटी के 21 साल की उम्र तक उन पैसों पर ब्याज मिलता रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।