Get App

बेटी को पढ़ाई के साथ दें यह तोहफा, टैक्स में होगा फायदा, जानिए पूरी डिटेल

Sukanya Samriddhi Yojana में अकाउंट खुलने के दिन से 15 साल पूरा होने तक निवेश करना होता है। लेकिन यह अकाउंट 21 साल पूरा होने पर मेच्योर होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2022 पर 5:44 PM
बेटी को पढ़ाई के साथ दें यह तोहफा, टैक्स में होगा फायदा, जानिए पूरी डिटेल
Sukanya Samriddhi Yojana में दमदार होगा बेटियों का फ्यूचर

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार ने 22 जनवरी 2015 को 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत देश की बच्चियों के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana -SSY) की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत माता-पिता अपनी बेटी की ना सिर्फ पढ़ाई, बल्कि शादी के लिए एक बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इस योजना के तहत आपकी नन्ही परी का भविष्य उज्ज्वल हो जाएगा।

इस योजना के तहत आप अपनी बेटी के लिए लाखों रुपये का फंड बना सकते हैं। इस अकाउंट को आप सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक और पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं। केंद्र सरकार की यह स्माल सेविंग स्कीम है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेश करने पर बेहतर रिटर्न मिलता है, इसके साथ ही टैक्स में छूट भी मिलती है।

इस स्कीम के तहत 10 साल से कम उम्र की बेटियों के नां अकाउंट खोला जा सकता है। इसमें 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद ऑनरशिप बेटी को ट्रांसफर हो जाता है। चालू तिमाही में, यानी जनवरी से मार्च 2022 तिमाही के लिए इस सरकारी योजना (Government Scheme) के तहत 7.6 फीसदी ब्याज का फायदा मिल रहा है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह योजना सिर्फ बालिकाओं के लिए है। इसे 2 लड़कियों के लिए या जुड़वां लड़कियों के मामले में 3 के लिए खोला जा सकता है। इस योजना में निवेश करने पर 80C के तहत टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें