ये 5 प्राइवेट बैंक 3 साल की FD पर दे रहें 6.3% ब्याज, आइए डालते हैं इनपर एक नजर

गिरती ब्याज दरों के बावजूद छोटे प्राइवेट बैंक3 साल की एफडी पर 6.3 फीसदी तक का ब्याज दे रहे है। ये आकंड़े BankBazaar पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है।

अपडेटेड Nov 22, 2021 पर 12:47 PM
Sensex, Nifty

फिक्सड डिपॉजिट में निवेश करने से लिक्विडिटी तो मिलती ही है इसके साथ ही इसमें निश्चित अवधि में ब्याज भी मिलता है चूंकि आरबीआई ने 1 साल की ज्यादा अवधि से अपनी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और उसको 4 फीसदी पर ही बनाए रखा है। जिसके चलते अधिकांश बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरें घटा दी है। गिरती ब्याज दरों के बावजूद छोटे प्राइवेट बैंक3 साल की एफडी पर 6.3 फीसदी तक का ब्याज दे रहे है। ये आकंड़े BankBazaar पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है।

यहां हम आपको ऐसे 5 प्राइवेट बैंकों की सूची दे रहे है जो 3 साल की एफडी पर सबसे बेहतर ब्याज दे रहे हैं।

RBL Bank- आरबीएल बैंक 3 साल की एफडी पर 6.3 फीसदी ब्याज दे रहा है। यह बैंक सबसे बेहतर ब्याज उपलब्ध करावा रहा है। अगर आप आरबीएल बैंक में 1 लाख रुपये की एफडी 3 साल के लिए करते है तो 3 साल बाद आपको 1.21 लाख रुपये मिलेगे।


Yes Bank - यस बैंक 3 साल की एफडी पर 6.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। अगर आप यस बैंक में 1 लाख रुपये की एफडी 3 साल के लिए करते है तो 3 साल बाद आपको 1.20 लाख रुपये मिलेंगे । इसमें आपको निम्नतम 10,000 रुपये का निवेश करना होगा।

IndusInd Bank - इंडसइंड बैंक 3 साल की एफडी पर 6 फीसदी ब्याज दे रहा है। अगर आप इंडसइंड बैंक में 1 लाख रुपये की एफडी 3 साल के लिए करते है तो 3 साल बाद आपको 1.19 लाख रुपये मिलेंगे । इसमें आपको निम्नतम 10,000 रुपये का निवेश करना होगा।

DCB Bank - डीसीबी बैंक 3 साल की एफडी पर 5.95 फीसदी ब्याज दे रहा है। अगर आप डीसीबी बैंक में 1 लाख रुपये की एफडी 3 साल के लिए करते है तो 3 साल बाद आपको 1.19 लाख रुपये मिलेंगे । इसमें आपको निम्नतम 10,000 रुपये का निवेश करना होगा।

South Indian Bank- साउथ इंडियन बैंक 3 साल की एफडी पर 5.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। अगर आप साउथ इंडियन बैंक में 1 लाख रुपये की एफडी 3 साल के लिए करते है तो 3 साल बाद आपको 1.18 लाख रुपये मिलेंगे ।

एफडी पर आधारित यह आंकड़े 10 नवंबर तक BankBazaar की साइट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। ये ब्याज दरें नॉन सीनियर सिटीजन के लिए है। और 1000 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।