फिक्सड डिपॉजिट में निवेश करने से लिक्विडिटी तो मिलती ही है इसके साथ ही इसमें निश्चित अवधि में ब्याज भी मिलता है चूंकि आरबीआई ने 1 साल की ज्यादा अवधि से अपनी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और उसको 4 फीसदी पर ही बनाए रखा है। जिसके चलते अधिकांश बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरें घटा दी है। गिरती ब्याज दरों के बावजूद छोटे प्राइवेट बैंक3 साल की एफडी पर 6.3 फीसदी तक का ब्याज दे रहे है। ये आकंड़े BankBazaar पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है।
