आज के वक्त में हर किसी के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग करना बेहद ही जरूरी है। कई सारे लोग रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए नेशनल पेंशन स्कीम और म्यूचुअल फंड या इस तरह की दूसरी योजनाओं में इनवेस्टमेंट करते हैं। हालांकि अगर आप नौकरी पेशा व्यक्ति हैं तो आप PPF और VPF के जरिए लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। इन दोनों ही योजनाओं में रिस्क फ्री गारंटीड रिटर्न मिलता है। हालांकि कई सारे लोगों को पीपीएफ के बारे में तो पता होता है लेकिन वीपीएफ के बारे में अभी भी काफी कम लोग जानते हैं। आइये जानते हैं वीपीएफ योजना के बारे में।
