Get App

चाइल्ड एजुकेशन प्लान क्या है, यह कैसे काम करता है और ऐसे बेस्ट प्लान कौन-कौन से हैं?

माता-पिता हमेशा अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए चिंतित रहते हैं और शिक्षा की इसमें अहम भूमिका होती है। बच्चों की उच्च शिक्षा की वित्तीय प्लानिंग के लिए माता-पिता कोई खास इंश्योरेंस पॉलिसी या चाइल्ड एजुकेशन प्लान चुन सकते हैं। ज्यादातर मामलों में चाइल्ड एजुकेशन प्लान (ULIP) का भुगतान बच्चे के 18 साल पूरा करने के बाद किया जाता है। इसके अलावा, माता-पिता या कानूनी अभिभाव की स्थिति में सम एश्योर्ड का भुगतान किया जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2024 पर 7:35 PM
चाइल्ड एजुकेशन प्लान क्या है, यह कैसे काम करता है और ऐसे बेस्ट प्लान कौन-कौन से हैं?
चाइल्ड एजुकेशन प्लान पेरेंट्स को बढ़ती एजुकेशन कॉस्ट की चुनौती से निपटने और बच्चे की भविष्य की जरूरतों के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करता है।

माता-पिता हमेशा अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए चिंतित रहते हैं और शिक्षा की इसमें अहम भूमिका होती है। बच्चों की उच्च शिक्षा की वित्तीय प्लानिंग के लिए माता-पिता कोई खास इंश्योरेंस पॉलिसी या चाइल्ड एजुकेशन प्लान चुन सकते हैं।

चाइल्ड एजुकेशन प्लान के फायदे

प्रीमियम पेमेंट: प्लान के तहत पेरेंट्स हर महीने, छह महीने, सालाना हिसाब से या एकमुश्त प्रीमियम का भुगतान करते हैं और इसके बाद उन्हें मैच्योरिटी बेनिफिट मिलता है, जिसका इस्तेमाल एजुकेशन खर्चों में किया जा सकता है।

लाइफ इंश्योरेंस कवरेज: ऐसी पॉलिसी पेरेंट के लिए लाइफ इंश्योरेंस कवरेज मुहैया कराती है, जिसमें वित्तीय सुरक्षा की बात होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें