Interest on Fixed Deposit: मोटा रिटर्न चाहिए तो यहां कराएं FD, जानिए इन 10 बैंकों में से कौन दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज

Fixed Deposit: देश के टॉप 10 बैंक यस बैंक, एक्सिस बैंक, HDFC, ICICI, SBI बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आरबीएल बैंक, कर्नाटक बैंक इतना दे रहे हैं ब्याज

अपडेटेड Jan 21, 2022 पर 2:12 PM
Fixed Deposit: मोटा रिटर्न चाहिए तो यहां कराएं FD, जानिए इन 10 बैंकों में से कौन दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज

Fixed Deposit Interest Rate: ज्यादातर लोगों को निवेश करने के लिए FD सबसे सुरक्षित विकल्प लगता है। बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) दरें भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति में बदलाव जैसे रेपो दर, बेस रेट आदि द्वारा तय की जाती है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), ICICI बैंक, HDFC बैंक जैसे बैंक ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल तक की FD ऑफर कर रहे हैं। इन सभी बैंकों के FD रेट्स अलग-अलग है। ये ब्याज दरें समयअवधि के हिसाब से अलग-अलग होती है। आइए जानते हैं देश के टॉप 10 बैंक FD पर कितना ब्याज दे दरे हैं।

आइए जानतें हैं इनके रेट्स..

यहां देश के टॉप 10 बैंक यस बैंक, एक्सिस बैंक, HDFC, ICICI, SBI बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आरबीएल बैंक, कर्नाटक बैंक के छह महीने से लेकर 5 साल तक की FD पर मिलने वाले ब्याज की दरें बताई गई हैं।


 

 

बैंक 6 महीने या उससे अधिक लेकिन एक साल से कम (%) 1 साल या उससे अधिक लेकिन 2 साल से कम (%) 2 साल या उससे अधिक 3 साल से कम (%) 3 साल या उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम (%) 5 साल या उससे अधिक (%)
Yes बैंक 4.75-5.00 5.75-6.00 6.00 6.25 6.25
RBL बैंक 4.50-5.25 6.00 6.00 6.30 5.75-6.30
एक्सिस बैंक 4.40 5.10-5.25 5.40 5.40 5.75
IDFC फर्स्ट बैंक 3.25-4.75 5.25 5.25-5.75 5.75-6.00 6.00
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 4.30-4.40 5.00-5.10 5.10-5.30 5.30-5.40 5.40-5.50
कर्नाटक बैंक 5.00 5.10 5.10-5.20 5.40 5.40-5.50
ICICI बैंक 3.50-4.40 4.90-5.00 5.00-5.20 5.20-5.40 5.40-5.60
इंडसएंड बैंक 4.25-5.50 6.00 6.00 6.00 5.50-6.00
धनलक्ष्मी बैंक 4.25 5.15 5.15-5.30 5.30-5.40 5.40-5.50
SBI बैंक 4.40 5.00 5.10 5.30 5.40

(Source - Bank Bazar.com)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।