Get App

घर बनवाना और खरीदना हो जाएगा महंगा? जानिए ईरान युद्ध का हाउसिंग सेक्टर पर क्या होगा असर

पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध का असर अब भारत के हाउसिंग बाजार तक पहुंच सकता है। कच्चा तेल महंगा होने से घर बनवाने की लागत पर सीधा असर हो सकता है। इससे आने वाले समय में घर खरीदना महंगा पड़ सकता है। समझिए पूरी तस्वीर और जानिए एक्सपर्ट की राय।

Suneel Kumarअपडेटेड Mar 09, 2026 पर 4:53 PM
घर बनवाना और खरीदना हो जाएगा महंगा? जानिए ईरान युद्ध का हाउसिंग सेक्टर पर क्या होगा असर
महंगाई बढ़ने से RBI पर ब्याज दरें बढ़ाने या दरों में कटौती टालने का दबाव बढ़ सकता है।

पश्चिम एशिया में अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच गहराता युद्ध केवल तेल बाजार तक सीमित नहीं है। इसका असर धीरे धीरे भारत की अर्थव्यवस्था और खास तौर पर हाउसिंग और रियल एस्टेट सेक्टर पर भी पड़ सकता है।

भारत अपनी जरूरत का करीब 80 से 85 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। ऐसे में जब वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो उसका असर महंगाई, निर्माण लागत, ब्याज दरों और घर खरीदने की मांग पर भी पड़ता है। आइए समझते हैं कि इस युद्ध का भारत के रियल एस्टेट बाजार पर क्या असर हो सकता है।

क्या सतर्क हो गया रियल एस्टेट बाजार?

कृष्णा ग्रुप और क्रिसुमी कॉर्पोरेशन के चेयरमैन अशोक कपूर का कहना है कि आर्थिक और वैश्विक हालात का असर लगभग हर उद्योग पर पड़ता है और रियल एस्टेट सेक्टर भी इससे पूरी तरह अलग नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें