IRCTC दे रहा है थाईलैंड घूमने का तगड़ा मौका, इतने सस्ते में विदेश जानें का दोबारा नहीं मिलेगा मौका

IRCTC: क्या आप काफी समय से विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन ज्यादा महंगा होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) थाईलैंड का टूर पैकेज लेकर आया है

अपडेटेड Feb 15, 2023 पर 7:06 PM
IRCTC थाईलैंड टूर पैकेज (Thailand Tour Package) लेकर आया है।

IRCTC: क्या आप काफी समय से विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन ज्यादा महंगा होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) थाईलैंड का टूर पैकेज लेकर आया है। ये टूर पैकज काफी किफायती है। अगर आप भी विदेश घमने के लिए सस्ते टूर पैकेज को तलाश रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका है। आप इसके लिए अभी से बुकिंग कर सकते हैं। आइए जानते हैं टूर पैकेज की डिटेल्स..

बेंगलुरु से बैंकॉक टूर पैकेज

IRCTC थाईलैंड टूर पैकेज (Thailand Tour Package) लेकर आया है। यह टूर पैकेज 18 मार्च से शुरू होगा रहा है। आप 22 मार्च को आप वापिस आ जाएंगे। ये टूर पैकेज बेंगलुरु से शुरू होगा। आपको बेंगलुरु से थाइलैंड (Kolkata to Thailand) तक की फ्लाइट टिकट मिलेगी। ये टूर पैकेज बंगलुरु से शुरू होगा।


थाईलैंड टूर पैकेज का खर्च

आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार अगर एक व्यक्ति सफर करेगा तो एक आपको 55,900 रुपये देने होंगे। 2 व्यक्ति के लिए 47,750 रुपये एक व्यक्ति के लिए देने होंगे। अगर 3 लोगों के लिए टूर पैकेज लेते हैं तो हर एक व्यक्ति के लिए 47,750 रुपये देने होंगे। बच्चे के साथ अलग बेड लेना होगा तो 45,650 रुपये देने होंगे। बच्चे के लिए बेड नहीं लेना है तो 37,250 रुपये देने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com/ पर विजिट कर सकते हैं।

IRCTC थाईलैंड टूर पैकेज की कॉस्ट IRCTC थाईलैंड टूर पैकेज की कॉस्ट

मिलेंगी यह सभी सर्विस

बेंगलुरु से बैंकॉक जाने के लिए फ्लाइट मिलेगी। टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल और खाने का खर्च शामिल है। अपने पर्सनल खर्च के लिए आपको स्वयं उठाने होंगे। इस टूर पैकेज में लोकल घूमने के लिए बस की सुविधा दी जाएगी। बाकी जानकारी आपको वेबसाइट पर मिल जाएगी। IRCTC थाईलैंड का 4 रात और 5 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में थाइलैंड (Thailand), बैंकॉक (Bangkok) और पटाया (Pattaya) दिखाया जाएगा। आपको एक लोकल टूर गाइड भी मिलेगा।

Mutual funds ने इन सब-सेक्टर्स से जुड़े स्टॉक्स पर लगाया दांव, क्या इनमें से कोई है आपके पास?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।