IRCTC Kashmir Tour Package: फरवरी में वैलेंटाइन के मौके पर कश्मीर घूमने का अपना मजा है क्योंकि इस समय कश्मीर का गुलमर्ग बर्फ की सफेद चादर से ढका रहता है। अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो आप फरवरी के महीने में स्नोफॉल भी देख सकते हैं। IRCTC कश्मीर टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। इंडियन रेलवे (Indian Railway) की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation IRCTC) कश्मीर घुमने का 6 दिन का पैकेज ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज की खासियत..
28,000 रुपये से शुरू है IRCTC का टूर पैकेज
कश्मीर टूर पैकेज की शुरुआत 28,000 रुपये से हो रही है। अगर एक व्यक्ति के लिए टूर पैकेज लेंगे तो 38,900 रुपये चुकाने होंगे। अगर दो व्यक्ति घूम रहे हैं तो 35,000 रुपये एक व्यक्ति के लिए देने होंगे। तीन लोग घूम रहे हैं तो 30,500 रुपये हर एक के लिए देने होंगे। अगर बच्चे के साथ जाते हैं लेकिन एक्स्ट्रा बेड नहीं लेते तो 28,000 रुपये हर एक के लिए देना होगा। IRCTC के टूर पैकज में फ्लाइट, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना यानी 5 दिन ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल है।
IRCTC कश्मीर का पैकेज वीकेडे पर ट्रिप शुरू करना चाहते हैं या वीकेंड पर जाना चाहते है, तारीख अपनी सुविधा के अनुसार ले सकते हैं। आपको फ्लाइट दिल्ली से कश्मीर लेकर जाएगी। ऐसे ही वापसी भी कश्मीर से दिल्ली लेकर आएगी। आपके पास वैलेंटाइन डे पर कम बजट में घूमने का अच्छा मौका है।
सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं LTC का फायदा
सरकारी कर्मचारी IRCTC के टूर पैकेज के लिए LTC का फायदा उठा सकते हैं। आप अपने ऑफिस में सभी बिल जमा करके एलटीसी क्लेम कर सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको इसके बारे में तमाम जानकारी मिल जाएगी। कश्मीर में गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग आदि जगह घुमाई जाएगी। अगर किस्मत ने साथ दिया तो आप गुलमर्ग में स्नोफॉल का मजा ले सकते हैं। वहां आप आइस स्केटिंग भी कर सकते हैं।