Get App

वैलेंटाइन डे पर जाएं कश्मीर, बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़ों का ले मजा, IRCTC का ये पैकेज न करें मिस

IRCTC Kashmir Tour Package: फरवरी में वैलेंटाइन के मौके पर कश्मीर घूमने का अपना मजा है क्योंकि इस समय कश्मीर का गुलमर्ग बर्फ की सफेद चादर से ढका रहता है। अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो आप फरवरी के महीने में स्नोफॉल भी देख सकते हैं। IRCTC कश्मीर टूर पैकेज ऑफर कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2024 पर 7:15 AM
वैलेंटाइन डे पर जाएं कश्मीर, बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़ों का ले मजा, IRCTC का ये पैकेज न करें मिस
IRCTC Kashmir Tour Package: फरवरी में वैलेंटाइन के मौके पर कश्मीर घूमने का अपना मजा है।

IRCTC Kashmir Tour Package: फरवरी में वैलेंटाइन के मौके पर कश्मीर घूमने का अपना मजा है क्योंकि इस समय कश्मीर का गुलमर्ग बर्फ की सफेद चादर से ढका रहता है। अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो आप फरवरी के महीने में स्नोफॉल भी देख सकते हैं। IRCTC कश्मीर टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। इंडियन रेलवे (Indian Railway) की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation IRCTC) कश्मीर घुमने का 6 दिन का पैकेज ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज की खासियत..

28,000 रुपये से शुरू है IRCTC का टूर पैकेज

कश्मीर टूर पैकेज की शुरुआत 28,000 रुपये से हो रही है। अगर एक व्यक्ति के लिए टूर पैकेज लेंगे तो 38,900 रुपये चुकाने होंगे। अगर दो व्यक्ति घूम रहे हैं तो 35,000 रुपये एक व्यक्ति के लिए देने होंगे। तीन लोग घूम रहे हैं तो 30,500 रुपये हर एक के लिए देने होंगे। अगर बच्चे के साथ जाते हैं लेकिन एक्स्ट्रा बेड नहीं लेते तो 28,000 रुपये हर एक के लिए देना होगा। IRCTC के टूर पैकज में फ्लाइट, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना यानी 5 दिन ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल है।

IRCTC कश्मीर टूर पैकेज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें