Get App

Bank Holiday: मंगलवार 23 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक? चेक करें क्या कहती है RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday on Tuesday 23 July 2024: क्या मंगलवार 23 जुलाई 2024 को बैंक बंद रहेंगे? ज्यादातर बैंक ग्राहकों के मन में यही सवाल है। दरअसल, 23 जुलाई 2024 को बजट आना है। ये बजट मोदी सरकार के तीसरे टर्म का पहला पूर्ण बजट है। बजट देश का लेखा-जोखा होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2024 पर 7:00 AM
Bank Holiday: मंगलवार 23 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक? चेक करें क्या कहती है RBI की छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday on 23 July 2024: क्या मंगलवार 23 जुलाई 2024 को बैंक बंद रहेंगे?

Bank Holiday on Tuesday 23 July 2024: क्या मंगलवार 23 जुलाई 2024 को बैंक बंद रहेंगे? ज्यादातर  बैंक ग्राहकों के मन में यही सवाल है।  दरअसल, 23 जुलाई 2024 को बजट आना है। ये बजट मोदी सरकार के तीसरे टर्म का पहला पूर्ण बजट है। बजट देश का लेखा-जोखा होता है। हालांकि, जब देश में चुनाव हुए, उन जगहों पर बैंकों छुट्टियां हुई थी। अब देश का बजट आना है, ऐसे कई ग्राहक इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि क्या मंगलवार को बैंक खुलेंगे? यहां आपको बता रहे हैं कि 23 जुलाई को बैंकों की छुट्टी होगी या नहीं?

23 जुलाई को आएगा बजट – क्या बंद होंगे बैंक?

मंगलवार, 23 जुलाई को बजट आएगा। आपको बता दें कि बजट के दिन मंगलवार 23 जुलाई को बैंकों में रेगुलर कामकाज होगा। प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंकों में कामकाज होगा और ब्रांच आम ग्राहकों के लिए खुलेगी। छुट्टी वाले दिन जब बैंक बंद भी होते हैं तो ग्राहक बैंक की छुट्टी के दिन एटीएम, कैश जमा, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिये काम कर सकते हैं।

जुलाई 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट – राज्यों के मुताबिक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें