ITR Filing 2025 Date: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने का समय एक बार फिर करीब आ गया है। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 (असेसमेंट ईयर 2025-26) के लिए ITR फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तय की गई है। ऐसे में यह सही समय है जब आप अपने पूरे साल के फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स को इकट्ठा करना शुरू कर दें और समय रहते रिटर्न फाइल कर दें।
