ITR फाइल करने में न दिखाएं चालाकी, सरकार भेज चुकी है 1 लाख नोटिस, कहीं आपका नाम तो नहीं शामिल?

Income Tax Return Filing: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में आप भी ज्यादा चालाकी न दिखाएं क्योंकि ये आपको भारी पड़ सकती है। सरकार रिटर्न में गलत जानकारी देने वालों को नोटिस भेज रही है। केंद्रीय फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने 1 लाख नोटिस भेजे हैं

अपडेटेड Jul 31, 2023 पर 12:58 AM
केंद्रीय फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने 1 लाख नोटिस भेजे हैं।

Income Tax Return Filing: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में आप भी ज्यादा चालाकी न दिखाएं क्योंकि ये आपको भारी पड़ सकती है। सरकार रिटर्न में गलत जानकारी देने वालों को नोटिस भेज रही है। केंद्रीय फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने 1 लाख नोटिस भेजे हैं। ये इनकम टैक्स नोटिस रिटर्न फाइल नहीं करने और रिटर्न में गलत जानकारी देने के लिए टैक्सपेयर्स को भेजे गए हैं। मंत्री ने बताया कि ये नोटिस उन लोगों को भेजे गए हैं जिनकी इनकम 50 लाख रुपये के करीब है या साल के अंत तक हो जाएगी।

अभी तक 4 करोड़ टैक्सपेयर्स ने फाइल किया ITR

164वें इनकम टैक्स डे पर एड्रेस करते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) के चेयरपर्स नितिन गुप्ता ने कहा कि फिस्कल ईयर 2022-23 के लिए अभी तक 4 करोड़ से ज्यादा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल का जा चुकी है। सरकार आधे से ज्यादा इनकम टैक्स रिटर्न को प्रोसेस कर चुकी है। यही कारण है कि अभी तक 80 लाख रुपये का रिफंड सामने आया है। नितिन गुप्ता ने कहा कि मैनपावर की कमी के कारण इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को और बेहतर रिजल्ट पाने में परेशानी का सामना कर रहा है। अधिकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इस मामले में मदद मांगी है।


डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन रहा 17.67% अधिक

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (Direct Tax Collection) इस बार ज्यादा रहा। डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में पर्सनल इनकम टैक्स और कॉरपोरेट टैक्स शामिल होता है। CBDT के चेयरपर्सन ने कहा कि 2022-23 के फिस्कल में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16.61 लाख करोड़ रुपया रहा जो पिछले फिस्कल से 17.67 फीसदी अधिक है।

एक दिन में निपटाई 42 फीसदी आईटीआर

नितिन गुप्ता ने कहा कि डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में हम बीते साल की तुलना में 16 फीसदी की दर से ग्रोथ कर रहे हैं। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में 7.78 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल हुई। इसमें बीते साल की तुलना में 6.5 फीसदी का ग्रोथ रहा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट सरकार की गाइडलाइंस पर ही काम कर रहा है। रिटर्न पर जल्द से जल्द प्रोसेस किया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि पिछले साल 42 फीसदी से अधिक आईटीआर एक दिन में निपटाई गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।