देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश का असर इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइलिंग पर पड़ा है। टैक्सपेयर्स को एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (एआईएस) और टैक्स इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (टीआईएस) डाउनलोड करने में भी टेक्निकल स्लोडाउन का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने बताया है कि आईटीआर फाइलिंग की तारीख नजदीक आने के बावजूद रिटर्न फाइलिंग में सुस्ती दिख रही है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।
