जेट एयरवेज (Jet Airways (India) लिमिटेड के नए प्रमोटर जालान-कलरॉक कंसोर्टियम (Jalan-Kalrock consortium) ने श्री लंकन एयरलाइंस के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी विपुला गुनाटिल्लेका (Sri Lankan Airlines chief executive Vipula Gunatilleka) को जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड का मुख्य वित्तीय अधिकारी (chief financial officer (CFO) नियुक्त किया है।
Gunatilleka 1 मार्च से एयरलाइन ज्वाइन करेंगे। इन्हें अंगोला के घाटे में चल रहे नेशनल कैरियर, TAAG Angola Airlines के टर्नअराउंड के लिए भी श्रेय दिया जाता है। यहां इन्होंने सीएफओ और बोर्ड के सदस्य का पद संभाला था।
जेट एयरवेज की निगरानी समिति के सदस्य अंकित जालान ने कहा, "विपुला एक विमानन विशेषज्ञ हैं और उन्हें उद्योग में एक टर्नअराउंड विशेषज्ञ के रूप में माना जाता है। पिछले कई महीनों में हमारी कार्यकारी टीम द्वारा चलाई गई कठोर प्रक्रिया के बाद उन्हें शॉर्टलिस्ट किया गया है।
मिंट में छपी खबर के मुताबिक क्वालीफाइड चार्टर्ड अकाउंटेंट, Gunatilleka के पास University of Colombo से एमबीए की डिग्री है। वे यूके से एक क्वालीफाइड चार्टर्ड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (FCMA) और ऑस्ट्रेलिया से सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट (FCPA) भी हैं।
Jalan-Kalrock consortium ने एक बयान में कहा, " Gunatilleka को एयरक्राफ्ट फाइनेंसिंग, स्ट्रटजिक प्लानिंग, किफायती लागत से व्यापार करने और व्यापार लागत कम और इफीसिएंसी उच्च रखने के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाने के लिए उनके विशेष ज्ञान के लिए जाना जाता है।"
जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने 25 से अधिक वर्षों तक कंपनी का नेतृत्व किया लेकिन 17 अप्रैल 2019 को नकदी संकट के कारण इसे बंद कर दिया गया था।
जून 2021 में NCLT ने Jalan-Kalrock consortium द्वारा प्रस्तुत रिजोल्यूशन प्लान को मंजूरी दी। इस कंसोर्टियम में यूएई स्थित उद्यमी मुरारी लाल जालान और यूके स्थित कलरॉक कैपिटल शामिल हैं।
कंसोर्टियम ने संपत्ति की बिक्री और कैश फ्लो से पांच वर्षों में लेनदारों को ₹1,183 करोड़ का भुगतान करने का प्रस्ताव दिया है।