Get App

Jet Airways ने Sri Lankan Airlines के सीईओ विपुला गुनाटिल्लेका को CFO नियुक्त किया

इसके पहले Jet Airways के संस्थापक नरेश गोयल ने 25 से अधिक वर्षों तक कंपनी का नेतृत्व किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2022 पर 6:20 PM
Jet Airways ने Sri Lankan Airlines के सीईओ विपुला गुनाटिल्लेका को CFO नियुक्त किया
Sri Lankan Airlines के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी Vipula Gunatilleka 1 मार्च से पदभार संभालेंगे

जेट एयरवेज (Jet Airways (India) लिमिटेड के नए प्रमोटर जालान-कलरॉक कंसोर्टियम (Jalan-Kalrock consortium) ने श्री लंकन एयरलाइंस के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी विपुला गुनाटिल्लेका (Sri Lankan Airlines chief executive Vipula Gunatilleka) को जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड का मुख्य वित्तीय अधिकारी (chief financial officer (CFO) नियुक्त किया है।

Gunatilleka 1 मार्च से एयरलाइन ज्वाइन करेंगे। इन्हें अंगोला के घाटे में चल रहे नेशनल कैरियर, TAAG Angola Airlines के टर्नअराउंड के लिए भी श्रेय दिया जाता है। यहां इन्होंने सीएफओ और बोर्ड के सदस्य का पद संभाला था।

जेट एयरवेज की निगरानी समिति के सदस्य अंकित जालान ने कहा, "विपुला एक विमानन विशेषज्ञ हैं और उन्हें उद्योग में एक टर्नअराउंड विशेषज्ञ के रूप में माना जाता है। पिछले कई महीनों में हमारी कार्यकारी टीम द्वारा चलाई गई कठोर प्रक्रिया के बाद उन्हें शॉर्टलिस्ट किया गया है।

मिंट में छपी खबर के मुताबिक क्वालीफाइड चार्टर्ड अकाउंटेंट, Gunatilleka के पास University of Colombo से एमबीए की डिग्री है। वे यूके से एक क्वालीफाइड चार्टर्ड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (FCMA) और ऑस्ट्रेलिया से सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट (FCPA) भी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें