30 मई यानी आज के सुबह के कारोबार में JSW STEEL के शेयर में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। फिलहाल 09: 50 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 11.15 अंक यानी 2.03 फीसदी टूटकर 538 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। कंपनी ने 27 मई यानी शुक्रवार को अपने तिमाही के नतीजे पेश किए। जिसके मुताबिक 31 मार्च 2022 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 61.1 फीसदी गिरकर 3,343 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 4,191 करोड़ रुपये पर रहा था।
चौथी तिमाही में कंपनी की आय 74.1 फीसदी की बढ़त के साथ 46,895 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 26,934 करोड़ रुपये पर रही थी।
कंपनी के बोर्ड ने 17.35 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इसके अलावा आज ही हुई कंपनी के बोर्ड मीटिंग में कंपनी के विस्तार योजनाओं पर 3,845 करोड़ रुपये खर्च करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई।
साल-दर-साल आधार पर चौथी तिमाही में JSW Steel का एबिटडा 8,440 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,184 करोड़ रुपये पर आ गया है।सालाना आधार पर चौथी तिमाही में JSW Steel का मार्जिन 31.3 फीसदी से घटकर 19.6 फीसदी पर आ गया।
इस बोर्ड मीटिंग में JSW Steel के साथ JSW Ispat और Creixent Special के मर्जर से संबंधित योजना को भी मंजूरी दे दी गई है। इस मर्जर योजना के तहत JSW Ispat के 21 शेयरों के बदले जेएसडब्ल्यू स्टील के 1 शेयर मिलेगे जबकि Creixent Special के 2 शेयरों के बदले जेएसडब्ल्यू स्टील के 3 शेयर आवंटित किए जाएंगे।
जानिए क्या है दिग्गज ब्रोकरेज हाउस की राय
जेपी मॉर्गन ने JSW Steel पर Neutral रेटिंग की राय दी है । ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक का टारगेट 730 रुपये से घटाकर 610 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि स्टील कीमतों में ज्यादा गिरावट की आशंका नहीं है।
सीएलएसए ने JSW Steel पर Sell की राय दी है और स्टॉक का टारगेट 550 रुपये से घटाकर 500 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि Q4 EBITDA अनुमान के मुताबिक है। आगे लागत का दबाव कायम रहेगा।
नोमुरा ने JSW STEEL पर स्टॉक की रेटिंग Downgrade से बदलकर Reduce कर दी है और स्टॉक का टारगेट प्राइस भी घटा दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक के लिए 500 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के मुनाफे पर दबाव आगे भी कायम रह सकता है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।