कंगना रनौत vs स्मृति ईरानी vs हेमा मालिनी: BJP से लड़ रहीं 3 VIP महिला नेताओं में कौन है सबसे ज्यादा अमीर?

BJP की तरफ से तीन फेमस महिला नेता कंगना रनौत, स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी इस बार चुनावों की दौड़ में शामिल है। इन तीनों में खास बात है कि इनका नाता बॉलीवुड से रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पहली बार हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ रही है

अपडेटेड May 15, 2024 पर 7:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BJP की तरफ से तीन फेमस महिला नेता कंगना रनौत, स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी इस बार चुनावों की दौड़ में शामिल है।

Loksabha Election 2024: BJP की तरफ से तीन फेमस महिला नेता कंगना रनौत, स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी इस बार चुनावों की दौड़ में शामिल है। इन तीनों में खास बात है कि इनका नाता बॉलीवुड से रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पहली बार हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ रही है। स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ रही है और हेमा मालिनी मथुरा से चुनाव लड़ रही है। इन तीनों महिला नेताओं ने अपनी संपत्ति का ऐलान कर दिया है। यहां आपको बता रहे हैं कि इनमें सबसे अमीर कौन है।

कंगना रनौत की संपत्ति

भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत ने अपनी संपत्ति का ऐलान कर दिया है। उनके पास 7 किलो सोना और 60 किलोग्राम चांदी है। 63 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उन्होंने ₹91 करोड़ से अधिक का ऐलान किया है। इसमें ₹28.7 करोड़ की चल संपत्ति और ₹62.9 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। रनौत पर ₹17.38 करोड़ का कर्ज भी है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता के पास 3.91 करोड़ रुपये की लग्जरी कारें हैं, जिनमें एक बीएमडब्ल्यू और दो मर्सिडीज बेंज शामिल हैं। उन्होंने लगभग 21 लाख रुपये का निवेश शेयर मार्केट में किया है। उन्हेंने अपने एफिटडेफिट में बताया कि उन्होंने शेयर बाजार में 21 लाख रुपये लगाए और 11 लोगों को पर्सनल लोन दिये हैं।


5 करोड़ रुपये का है गोल्ड

अभिनेत्री कंगना रनौत के पास लगभग ₹5 करोड़ मूल्य का सोना, ₹50 लाख मूल्य की 60 किलोग्राम चांदी और ₹3 करोड़ मूल्य के 14 कैरेट हीरे के गहने हैं। रनौत के पास बांद्रा (मुंबई), जीरकपुर (चंडीगढ़) और मनाली (कुल्लू) में भी संपत्तियां हैं। बांद्रा में उनके अपार्टमेंट की कीमत 23.98 करोड़ और मनाली में 4.97 करोड़ है। उनके नाम पर 50 जीवन बीमा निगम (LIC) पॉलिसियां हैं। 1 जून को मंडी में चुनाव होना है।

स्मृति ईरानी की संपत्ति

स्‍मृति ईरानी ने हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी के बारे में बताया कि उनके पास 8,75,24,296 रुपए हैं। उनके पति 8,81,77,790 के मालिक हैं। उनके पास कैश के तौर पर 1,08,740 रुपये हैं। उनके खिलाफ एक भी अपराधिक केस दर्ज नहीं है। इसके अलावा नकद बॉन्ड में 88,15,107 रुपये, पोस्ट ऑफिस स्कीम में 30,77,936 रुपये, 37,48,440 रुपये के गहने हैं। उनकी कुल चल संपत्ति 3,08,94,296 रुपये और कुल अचल संपत्ति 5,66,30,000 रुपये है। वह अमेठी से चुनाव लड़ रही है।

हेमा मालिनी के पास कितनी है संपत्ति ?

एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। वह अपना हलफनामा दे चुका हैं। उसके मुताबिक हेमा मालिनी के पास 3,39,39,307 रुपये के गहने हैं। उनके पति धर्मेंद्र के पास भी 1,75,8200 रुपये के गहने हैं। हेमा मालिनी संपत्ति 297 करोड़ रुपये की है।

PM Modi Networth: न घर, न कार.. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पीएम नरेंद्र मोदी ने किया निवेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।