इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने फरवरी में तीसरी बार FD पर बढ़ाया ब्याज, मिल रहा है 7.70% का इंटरेस्ट

Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: कोटक बैंक ने एक बार फिर FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक फरवरी के महीने में 2 बार ब्याज बढ़ा चुका है। अब बैंक ने तीसरी पर एफडी की दरों में रिवीजन किया है। बैंक ने इस बार कुछ एफडी में ब्याज में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। कोटक बैंक अब 390 दिनों की एफडी यानी 12 महीने 25 दिन की एफडी पर आम लोगों को 7.20 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.70 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Feb 27, 2023 पर 5:50 PM
Story continues below Advertisement
कोटक बैंक ने एक बार फिर FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank:  कोटक बैंक ने एक बार फिर FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक फरवरी के महीने में 2 बार ब्याज बढ़ा चुका है। अब बैंक ने तीसरी पर एफडी की दरों में रिवीजन किया है। बैंक ने इस बार कुछ एफडी में ब्याज में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। कोटक बैंक अब 390 दिनों की एफडी यानी 12 महीने 25 दिन की एफडी पर आम लोगों को 7.20 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.70 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये नई दरें आज 27 फरवरी से लागू हो गई हैं।

इस कारण बैंक बढ़ा रहे हैं ब्याज दरें

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) में रेपो रेट को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई मई से रेपो रेट बढ़ा रहा है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंक Fixed Deposit पर ब्याज दरों को बढ़ाया है।


ये हैं कोटक बैंक की नई दरें

7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.25 प्रतिशत

15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.50 प्रतिशत

31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.00 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.50 प्रतिशत

121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.75 प्रतिशत

180 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत

181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

270 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

364 दिन - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए: 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.70 प्रतिशत

391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए: 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.70 प्रतिशत

23 महीने - आम जनता के लिए: 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.70 प्रतिशत

23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.70 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.25 प्रतिशत

3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7 प्रतिशत

4 साल और अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत।

Taking stock: सेंसेक्स-निफ्टी लगातार 7वें दिन गिरावट पर बंद, जानिए 28 फरवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।