Kotak Mahindra बैंक ने अपनी इस FD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज को बढ़ा दिया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगी। नई दरें कल आज 16 जनवरी 2023 से लागू हो गई है। कोटक बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Jan 16, 2023 पर 7:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kotak Mahindra Bank: कोटक बैंक ने अपनी इस FD पर बढ़ाया ब्याज।

Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज को बढ़ा दिया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगी। नई दरें कल आज 16 जनवरी 2023 से लागू हो गई है। कोटक बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। वह आम ग्राहकों को 2.75 फीसदी से लेकर 6.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

कोटक बैंक ने इस FD पर बढ़ाया ब्याज

कोटक मंहिद्रा बैंक ने 2 साल से अधिक और 3 साल से कम की एफडी पर ब्याज 6.50 फीसदी से बढ़ाकर 6.75 फीसदी कर दिया है। इसी एफडी पर सीनियर सिटीजन को इस एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। बाकी सभी FD पर ब्याज में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।


ये हैं कोटक बैंक की नई दरें

7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.25 प्रतिशत

15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.50 प्रतिशत

31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.00 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.50 प्रतिशत

121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.75 प्रतिशत

180 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत

181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत

270 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत

271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए: 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.25 प्रतिशत

364 दिन - आम जनता के लिए: 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

23 महीने - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.25 प्रतिशत

3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7 प्रतिशत

4 साल और अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत।

RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद FD पर बढ़ा ब्याज

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 7 दिसंबर को मौद्रिक नीति समिति (MPC) में रेपो रेट को 35 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई मई से रेपो रेट बढ़ा रहा है। इसके कारण भारत के ज्यादातर सभी बैंक Fixed Deposit पर ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं।

दिसंबर में निर्यात 12.2% घटकर हुआ 34.48 अरब डॉलर, व्यापार घाटा 23.76 अरब डॉलर पर

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।