Credit Cards

Kotak Mahindra Bank ने बढ़ाया FD पर ब्याज, 390 दिन की एफडी पर मिलेगा 7.90% का ब्याज

Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। कोटक बैंक कम समय की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक इन एफडी पर 2.75 फीसदी से लेकर 7.40 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Feb 29, 2024 पर 1:50 PM
Story continues below Advertisement
Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।

Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी को बढ़ाया है। कोटक बैंक की नई ब्याज दरें 27 फरवरी 2024 से लागू हो गई हैं। कोटक बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक इन एफडी पर 2.75 फीसदी से लेकर 7.40 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 390 दिन की एफडी पर 7.90 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।

ये हैं कोटक बैंक की नई दरें

7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.25 प्रतिशत


15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.50 प्रतिशत

31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.00 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.50 प्रतिशत

121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.75 प्रतिशत

180 दिन - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

270 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

364 दिन - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7 प्रतिशत

365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए: 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.60 प्रतिशत

390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए: 7.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.90 प्रतिशत

391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए: 7.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.90 प्रतिशत

23 महीने - आम जनता के लिए: 7.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.85 प्रतिशत

23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 7.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.85 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए: 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.60 प्रतिशत

3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.60 प्रतिशत

4 साल और अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.60 प्रतिशत

5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत।

RBI ने कैंसिल किया बैंक का लाइसेंस, चेक करें कहीं ये आपका बैंक तो नहीं?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।