लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के एजेंट्स आजकल लोगों को ट्रेडिशनल पॉलिसीज में 31 मार्च में इनवेस्ट करने के लिए समझा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि 31 मार्च के बाद जीवन बीमा की ऐसी पॉलिसी पर मिलने वाला एक बड़ा टैक्स-बेनेफिट खत्म होने जा रहा है। 1 अप्रैल से 5 लाख रुपये से ज्यादा सालाना प्रीमियम वाली एन्डॉमेंट पॉलिसी का मैच्योरिटी अमाउंट टैक्स के दायरे में आएगी। अभी इस पर टैक्स छूट मिलती है। यहां हम बात कर रहे हैं LIC की पॉलिसी जीवन आजाद (Jeevan Azad) के बारे में।
