LIC Saral Pension Plan: हर साल मिलेगी 52,000 रुपये पेंशन, बस एक बार देना होगा प्रीमियम, जानें डिटेल्स

LIC Saral Pension Plan: ज्यादातर लोग एलआईसी में निवेश इसलिए करते ताकि अपना भविष्य सुरक्षित कर सकें। एलआईसी जीवन सरल एक ऐसी ही योजना है, इसमें निवेशक 40 साल से 80 साल उम्र में निवेश कर सकते हैं।

अपडेटेड Sep 15, 2022 पर 12:47 PM
LIC सरल जीवन योजना में निवेशक को 12,000 रुपये महीना पेंशन मिलती है।

LIC Saral Pension Plan: ज्यादातर लोग एलआईसी में निवेश इसलिए करते ताकि अपना भविष्य सुरक्षित कर सकें। ज्यादातर नौकरीपेशा लोगों को रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम को लकेर चिंता होती है। ये परेशानी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लोगों को अधिक होती है क्योंकि उन्हें पेंशन नहीं मिलती। उनके पास रेगुलर इनकम नही होती, जो उनके रोजमर्रा के खर्चों को सैलरी की तरह पूरा कर सके। एलआईसी जीवन सरल (LIC Jeevan Saral) एक ऐसी ही योजना है। इसमें निवेशक के पास प्रीमियम के पेमेंट से लेकर अमाउंट चुनने का विकल्प होता है। इसमें निवेशक 40 साल से 80 साल उम्र में निवेश कर सकते हैं।

LIC सरल जीवन योजना

ज्यादातर नौकरीपेशा अपने लिए इन्वेस्टमेंट के ऐसे ऑप्शन तलाशते हैं, जिसमें निवेश करके वह रिटायरमेंट के बाद भी रेगुलर इनकम की तरह पैसे पा सकें। यहां आपको LIC की ऐसी सरल पेंशन योजना के बारे में बता रहे हैं। एलआईसी वेबसाइट के अनुसार एलआईसी जीवन सरल योजना भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDA) के दिशानिर्देशों के अनुसार तय मानदंडों के आधार पर सालाना योजना है। इसमें निवेशक को एक बार में पैसा जमा करना होता है।


यहां से खरीद सकते हैं पॉलिसी

एलआईसी ने कहा है कि इस योजना को एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in के माध्यम से ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस यह पेंशन सिंगल लाइफ के लिए है, यानी यह पेंशन योजना किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी।

इतनी मिलती है पेंशन

LIC सरल जीवन योजना में निवेशक को 12,000 रुपये महीना पेंशन मिलती है और एक बार प्रीमियम देना होता है। पॉलिसी होल्डर मंथली, छमाही, तिमाही और सालाना का विकल्प चुन सकता है। इस पॉलिसी में पेंशन पॉलिसी खरीदने के बाद शुरू हो जाती है। अगर कोई व्यक्ति 10 लाख रुपये निवेश करता है तो उसे 52,500 रुपये साल की पेंशन मिलेगी।

ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी

पॉलिसी खरीदने वाले को मेडिकल डिटेल के साथ एड्रेस प्रूफ और केवाईसी डॉक्यूमेंट देने होंगे। मेडिकल टेस्ट भी किये जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।