लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कोई ग्राहक पॉलिसी खरीदने के कुछ महीनों या बाद उसे बंद करने का फैसला करता है तो अब उसे बीमा कंपनी से ज्यादा पैसे मिलेंगे। इंश्योरेंस रेगुलेटर आईआरडीएआई ने एन्डॉमेंट पॉलिसीज के लिए हायर स्पेशल सरेंडर वैल्यू (एसएसवी) के ज्यादातर प्रस्ताव मान लिए हैं। इसे पिछले महीने पेश किया गया था। लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों ने इन प्रस्तावों का विरोध किया था।
