Lok Sabha Elections 2024: वोटर आईडी के अलावा इन 11 डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल करके दे सकते हैं वोट, चेक करें डिटेल्स

Loksabha Election: 2024 के लोकसभा आम चुनाव सात चरणों में होने वाले हैं। देश में चुनाव शुक्रवार 19 अप्रैल से शुरू होंगे। एक मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card) न केवल चुनावी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

अपडेटेड Apr 17, 2024 पर 11:52 AM
Lok Sabha Elections 2024: 2024 के लोकसभा आम चुनाव सात चरणों में होने वाले हैं।

Loksabha Election: 2024 के लोकसभा आम चुनाव सात चरणों में होने वाले हैं। देश में चुनाव शुक्रवार 19 अप्रैल से शुरू होंगे। एक मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card) न केवल चुनावी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वोटर कार्ड आपकी पहचान, एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी काम करता है। इसमें आपकी डेट ऑफ बर्थ की जानकारी भी होती है। प्रत्येक लोकतांत्रिक समाज में मतदान एक मौलिक अधिकार है और वोट डालना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वोटर आईडी एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट है क्योंकि इससे लोगों की पहचान वैरिफाई होती है। लोकसभा चुनावों में वोटर आईडी के अलावा इन डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये है डॉक्यूमेंट की लिस्ट

आधार कार्ड


मनरेगा जॉब कार्ड

बैंक/डाकघर की फोटो वाली पासबुक

स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी किया गया

ड्राइविंग लाइसेंस

पैन कार्ड

NPR के तहत आरजीआई का जारी स्मार्ट कार्ड

भारतीय पासपोर्ट,

फोटो वाला पेंशन डॉक्यूमेंट

Form 16: क्या होता है फॉर्म 16, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए क्यों है जरूरी, जानें कैसे करें ऑनलाइन डाउनलोड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।