Loksabha Election: 2024 के लोकसभा आम चुनाव सात चरणों में होने वाले हैं। देश में चुनाव शुक्रवार 19 अप्रैल से शुरू होंगे। एक मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card) न केवल चुनावी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वोटर कार्ड आपकी पहचान, एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी काम करता है। इसमें आपकी डेट ऑफ बर्थ की जानकारी भी होती है। प्रत्येक लोकतांत्रिक समाज में मतदान एक मौलिक अधिकार है और वोट डालना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वोटर आईडी एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट है क्योंकि इससे लोगों की पहचान वैरिफाई होती है। लोकसभा चुनावों में वोटर आईडी के अलावा इन डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
