Long Weekend in 2024: अगस्त आने में कुछ ही दिनों का समय बचा है। अगर आप भी अगस्त के महीने में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो अभी से प्लान कर लें। अगर आप भी इस साल में विदेश या देश में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इसके लिए प्लानिंग और बुकिंग अभी से कर लें क्योंकि हर आखिरी पलों में बुकिंग कराने पर होटल और फ्लाइट सभी महंगे मिलते हैं। आपको बता दें कि अगस्त में कॉरपोरेट कर्मचारियों को 2 लंबे वीकेंड मिलेंगे।
अगस्त में मिलेंगे 2 लॉन्ग वीकेंड
अगस्त में कर्मचारियों को 2 लंबे वीकेंड मिलेंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी मिलेगी। 15 अगस्त के दिन गुरुवार है। सोमवार 19 अगस्त को रक्षाबंधन के कारण छुट्टी है। शुक्रवार को ऑफिस छुट्टी लेने से आपको सीधे 5 दिन की छुट्टी मिलेगी। ऐसे में 5 दिन की छुट्टी में आप देश या विदेश में कहीं भी घूमने निकल सकते हैं। ये पांच दिन आपको तभी मिलेंगे जब आप शुक्रवार 16 अगस्त की छुट्टी लेते हैं।
अगस्त 2024 में लॉन्ग वीकेंड
1. गुरुवार, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस और पारसी नव वर्ष
शुक्रवार, 16 अगस्त: दिन की छुट्टी लें
सोमवार, 19 अगस्त: रक्षा बंधन
2. शनिवार, 24 अगस्त – यहां कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।
सोमवार, 26 अगस्त: जन्माष्टमी
सितंबर 2024 में लॉन्ग वीकेंड
3. गुरुवार, 5 सितंबर: ओणम (सीमित)
शुक्रवार, 6 सितंबर: एक दिन की छुट्टी लें
शनिवार, 7 सितंबर: गणेश चतुर्थी
अक्टूबर 2024 में लॉन्ग वीकेंड
4. शुक्रवार, 11 अक्टूबर: महानवमी
शनिवार, 12 अक्टूबर: दशहरा
नवंबर 2024 में लॉन्ग वीकेंड
5. शुक्रवार, 1 नवंबर: दिवाली
अक्टूबर से दिसंबर टूरिज्म का होता है पीक सीजन
टूरिज्म से लिहाज से अक्टूबर से दिसंबर का महीना पीक सीजन होता है। अगर आपने अभी से हॉलिडे पैकेज की बुकिंग नहीं कराई तो बाद में यह सभी टूर पैकेज महंगे मिलेंगे। साल 2024 के बचे छह महीनों में सिर्फ 5 लॉन्ग वीकेंड बचे हैं। यहां आपको लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट दे रहे हैं। ताकि, आप अपनी छुट्टियों के हिसाब से घूमने का प्लान कर सकें। चेक करें छुट्टियों की लिस्ट।