क्या आपके घर में पाइप गैस (PNG) भी है और LPG सिलेंडर दोनों का इस्तेमाल हो रहा है? अब आपने यह काम नहीं किया, तो मुसीबत में फंस सकते हैं। अगर आप गैस पाइपलाइन का इस्तेमाल करते हैं तो एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होगा। अब ये दोनों सर्विस आपको एक साथ नहीं मिल सकती। सरकार ने एक घर, एक गैस कनेक्शन नियम को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है। ऐसे घरों की पहचान की जा रही है जहां दोनों सुविधाएं एक साथ चल रही हैं। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी हो सकती है।
