LPG Price Cut: बजट से पहले मोदी सरकार ने दी खुशखबरी! सस्ता किया सिलेंडर, 1 जुलाई को ये है नये रेट

LPG Price Cut on 1st July 2024: मोदी सरकार ने बजट से पहले आम लोगों को खुशखबरी दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 30 रुपये तक घटा दिये हैं। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक ये बदले हुए रेट आज 1 जुलाई 2024 से लागू कर दिए गए हैं

अपडेटेड Jul 01, 2024 पर 8:16 AM
Story continues below Advertisement
LPG Price Cut on 1 July 2024: मोदी सरकार ने बजट से पहले आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है।

LPG Price Cut on 1st July 2024: मोदी सरकार ने बजट से पहले आम लोगों को खुशखबरी दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 30 रुपये तक घटा दिये हैं। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक ये बदले हुए रेट आज 1 जुलाई 2024 से लागू कर दिए गए हैं।

गैस सिलेंडर के दाम 30 रुपए तक हुए कम- 1 जुलाई 2024 से गैस के नए दाम  

आज जुलाई महीने का पहला दिन है। हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 30 रुपए तक कम कर दिये हैं। दिल्ली में दाम 1646 रुपए हो गया है। कोलकाता में सिलेंडर 1756 रुपए में मिलेगा। मुंबई में सिलेंडर 1598 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 1809 रुपए का हो गया है।


घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बदले

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50 और चेन्नई में ₹818.50 में मिल रहा है। आम ग्राहकों के लिए दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये बनी हुई है जबकि उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है।

1 जून को गैस सिलेंडर का ये था रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जून को 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 72 रुपए तक कम किये थे। तब दाम दिल्ली में 1676 रुपए, कोलकाता में सिलेंडर 1787 रुपए, मुंबई में सिलेंडर 69.50 रुपए कम होकर 1629 रुपये और चेन्नई में सिलेंडर 1840.50 रुपए का हो गया था। अब जुलाई में 30 रुपये तक दाम कम किये गए हैं।

LPG Price Cut: 1 जुलाई को सस्ता हुआ सिलेंडर। LPG Price Cut: 1 जुलाई को सस्ता हुआ सिलेंडर।

 

1 मई को कमर्शियल सिलेंडर का दाम

1 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 19 रुपए तक कम किये थे। मई में सिलेंडर के दाम 1745.50 रुपए, कोलकाता में 1859 रुपए, मुंबई में सिलेंडर का दाम 1698.50 रुपये, चेन्नई में सिलेंडर 1911 रुपए हो गया था।

Gold Price Today: 30 जून को किस हाई पर है सोने का भाव, चेक करें 12 बड़े शहरों का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।