LPG Price Cut on 1st July 2024: मोदी सरकार ने बजट से पहले आम लोगों को खुशखबरी दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 30 रुपये तक घटा दिये हैं। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक ये बदले हुए रेट आज 1 जुलाई 2024 से लागू कर दिए गए हैं।
