LPG Price Hike: आज से नए साल की शुरुआत हो चुकी है। पहले ही दिन आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। LPG सिलेंडर के दाम में आज से बदलाव हो गए हैं। तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है। आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। अब देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 1769 रुपये हो गए हैं। वहीं कोलकाता में ये सिलेंडर 1870 रुपये में मिलेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इसकी कीमत 1721 रुपये है। वहीं चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 1917 रुपये है।