महाराष्ट्र में साल 2025 में होंगी 24 पब्लिक हॉलिडे, छुट्टी प्लान करने के लिए चेक करें लिस्ट
Maharashtra Government Holidays List 2025: जैसे-जैसे नया साल करीब आ रहा है, लोग अपने काम और छुट्टियों की योजना बनाने में जुट गए हैं। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार ने साल 2025 के लिए पब्लिक हॉलिडे की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 26, 2024 पर 5:41 PM
Maharashtra Government Holidays List 2025: महाराष्ट्र सरकार ने साल 2025 के लिए पब्लिक हॉलिडे की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है।
Maharashtra Government Holidays List 2025: जैसे-जैसे नया साल करीब आ रहा है, लोग अपने काम और छुट्टियों की योजना बनाने में जुट गए हैं। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार ने साल 2025 के लिए पब्लिक हॉलिडे की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है। 4 दिसंबर 2024 को जारी नोटिफिकेशन में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत 24 पब्लिक हॉलिडे घोषित की गई हैं।
2025 की प्रमुख छुट्टियां
लिस्ट में नेशनल और लोकल त्योहारों को शामिल किया गया है। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, रविवार), महाशिवरात्रि (26 फरवरी, बुधवार), दिवाली (21 और 22 अक्टूबर, मंगलवार और बुधवार) जैसी प्रमुख छुट्टियां शामिल हैं। धार्मिक त्योहार जैसे रमजान-ईद (31 मार्च, सोमवार), गणेश चतुर्थी (27 अगस्त, बुधवार), और क्रिसमस (25 दिसंबर, गुरुवार) भी इस लिस्ट में शामिल है।
महाराष्ट्र की पब्लिक हॉलिडे लिस्ट 2025 (Maharashtra State Public Holidays 2025)
गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी, 2025 (रविवार)
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती: 19 फरवरी, 2025 (बुधवार)
यह लिस्ट सरकारी और प्राइवेट संस्थानों को काम और छुट्टियों की बेहतर योजना बनाने में मदद करेगी। राज्य सरकार का यह कदम कर्मचारियों को काम और आराम के बीच बैलेंस बनाने का मौका देता है। इससे लोग अपने त्योहार और पर्सनल योजनाओं के लिए समय निकाल सकते हैं, जिससे उनकी वर्क क्वालिटी और खुशी दोनों बढ़ती है।