Mahila Samman Certificate: महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र 2023 भारत सरकार की शुरू की योजना है, जो महिला निवेशकों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। सरकार की इस योजना का मकसद महिला निवेशकों को सेविंग की आदत डालना है। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट अप्रैल 2023-मार्च 2025 तक दो सालों के लिए एक साथ पैसा जमा करने की योजना है। यह योजना पोस्ट ऑफिस के माध्यम से 1 अप्रैल 2023 से लागू हुई थी।
27 जून 2023 को प्रकाशित एक ई-गजट घोषणा के माध्यम से वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों और कुछ प्राइवेट बैंकों को महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट 2023 को चलाने और ऑपरेट करने के लिए रजिस्टर किया था। इंडिया पोस्ट के अलावा कुछ बैंक ही महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट देते हैं। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।
पैसा जमा करने की मिनिमम और मैक्सिमम लिमिट
न्यूनतम 1000 रुपये और अधिकतम 2,00,000 रुपये
ये पैसा अकाउंट में एक बार में ही जमा किया जाता है।
एक ही ग्राहक के लिए इस योजना के तहत दो खाते खोलने के बीच 3 महीने का समय अंतराल रखा जाना चाहिए।
इस योजना में ब्याज दर 7.5% सालाना मिल रहा है।
ब्याज तिमाही मिलता है और अकाउंट में जमा हो जाता है।
ब्याज का पेमेंट मैच्योरिटी पर किया जाता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिलाओं के लिए सरकार की एक नई पहल महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) योजना शुरू करने की घोषणा की है।
केनरा बैंक ने पूरे भारत में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र 2023 योजना शुरू की है
बैंक ऑफ इंडिया महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र 2023 लॉन्च करने वाला पहला पब्लिक सेक्टर बैंक है।
PNB एक पब्लिक सेक्टर बैंक है जो की वेबसाइट के अनुसार निवेशकों के लिए महिला सम्मान सर्टिफिकेट जारी करता है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आधिकारिक तौर पर 30 जून 2023 को पूरे भारत में अपनी शाखाओं में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) 2023 योजना शुरू की।
सिर्फ इन मामलों में समय से पहले निकाल सकते हैं पैसा
खाताधारक की जीवन-घातक बीमारी के मामले में चिकित्सा सहायता।
अभिभावक की मृत्यु के मामले में अकाउंट को ऑपरेट करने और जारी रखने में मुश्किल होने पर।