Get App

आप सिल्वर ज्वेलरी, कॉइन MMTC-PAMP को बेच सकेंगे, कंपनी ने शुरू की सिल्वर बायबैक स्कीम

शुरुआत में यह स्कीम देश के 7 बड़े शहरों में शुरू की गई है। कंपनी ने इसे 8 अप्रैल को लॉन्च किया। एमएमटीसी-पीएएमपी एक ज्वाइंट वेंचर है। इसमें सरकारी कंपनी एमएमटीसी लिमिटेड और स्विट्जरलैंड के एमकेएस पीएएमपी ग्रुप की हिस्सेदारी है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 12:16 PM
आप सिल्वर ज्वेलरी, कॉइन MMTC-PAMP को बेच सकेंगे, कंपनी ने शुरू की सिल्वर बायबैक स्कीम
एमएमटीसी-पीएएमपी बुलियन रिफाइनर है। देश में अभी इसके 17 गोल्ड रिसाइक्लिंग स्टोर्स हैं।

एमएमटीसी-पीएएमपी ने सिल्वर बायबैक स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत आप चांदी की ज्वेलरी, बार और कॉइंस बेच सकेंगे। शुरुआत में यह स्कीम देश के 7 बड़े शहरों में शुरू की गई है। कंपनी ने इसे 8 अप्रैल को लॉन्च किया। एमएमटीसी-पीएएमपी एक ज्वाइंट वेंचर है। इसमें सरकारी कंपनी एमएमटीसी लिमिटेड और स्विट्जरलैंड के एमकेएस पीएएमपी ग्रुप की हिस्सेदारी है।

सिल्वर कॉइंस, बार्स और ज्वेलरी की पहली ऑर्गेनाइज्ड बायबैक स्कीम

यह सिल्वर कॉइंस, बार्स और ज्वेलरी की पहली ऑर्गेनाइज्ड बायबैक स्कीम है। MMTC-PAMP की यह सर्विस कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, लुधियाना, अहमदाबाद, मुंबई और नई दिल्ली में एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर्स और प्योरिटी वेरिफिकेशन सेंटर्स में उपलब्ध होगी। अगले वित्त वर्ष से यह स्कीम पूरे देश में उपलब्ध होगी। इस स्कीम उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है, जिनके घर में चांदी की ज्वेलरी, बार और सिक्के हैं। पैसे की जरूरत पड़ने पर वे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे काम करेगी एमएमटीसी-पीएएमपी की यह स्कीम 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें