MS Dhoni Income Tax: मैदान पर हेलीकॉप्टर शॉट से छक्के छुड़ाने वाले 'थाला' महेंद्र सिंह धोनी ने अब एक और पिच पर भी लंबी पारी खेल डाली है। इंडिया के लिए क्रिकेट से सन्यास लेने के सालों बाद भी धोनी का जलवा आज भी बरकरार है। वैसे इस बार बल्ला नहीं, बल्कि उनका 'भारी-भरकम' इनकम टैक्स सुर्खियां बटोर रहा है। आयकर विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बिहार और झारखंड में टैक्स चुकाने के मामले में धोनी नंबर वन नकर उभरे हैं। धोनी केवल क्रिकेट के मैदान के ही नहीं, बल्कि टैक्स चुकाने के मामले में भी 'कैप्टन कूल' हैं।
