E-Zero FIR: भारत सरकार ने हाल ही में ई-जीरो FIR नाम की एक नई सर्विस शुरू की है। इसका मकसद साइबर सुरक्षा को मजबूत करना और बड़ी साइबर धोखाधड़ी की जांच में तेजी लाना है। यह व्यवस्था फिलहाल दिल्ली में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुई है और इसमें 10 लाख रुपये से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी की शिकायतें अपने आप FIR में बदल जाएंगी। इस पहल से सरकार का मकसद है कि साइबर अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई और जांच में समय को बचाने की है।
