कोविड ने दुनियाभर में कामकाज के तरीके को बदल दिया था। सबसे बड़ा बदलाव एंप्यलीज को घर से काम करने की सुविधा थी। इसे वर्क फ्रॉम होम (डब्ल्यूएफएच) कहा गया। कोविड की महामारी खत्म होने के बाद एंप्लॉयीज फिर से ऑफिस में कामकाज करने लगे हैं। लेकिन, कई सेक्टर्स में अभी वर्क फ्रॉम होम जारी है। ऑपरेशनल कॉस्ट में कमी जैसे इसके कई फायदे हैं। इस वजह से नए लेबर कोड्स में डब्ल्यूएफएच के बारे में भी नियम शामिल हैं।
