Get App

New Rules form March 1: देश में 1 मार्च से लागू हो सकते हैं 4 बदलाव, आप पर ऐसे होगा असर

Changes from March 1: म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों में नॉमिनी जोड़ने से जुड़े नियमों में बदलाव हो सकता है। नए बदलाव के तहत कोई इनवेस्टर डीमैट या म्यूचुअल फंड फोलियो में मैक्सिमम 10 नॉमिनी एड कर सकता है। अक्सर हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव होता है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 27, 2025 पर 11:21 PM
New Rules form March 1: देश में 1 मार्च से लागू हो सकते हैं 4 बदलाव, आप पर ऐसे होगा असर
1 मार्च 2025 से UPI सिस्टम में बीमा-ASB नामक एक नई सुविधा जोड़ी जा रही है।

देश में हर महीने की पहली तारीख अपने साथ कुछ बदलाव या नए नियम लेकर आती है। मार्च महीने की पहली तारीख से भी ऐसा होने जा रहा है। कुछ नए नियम लागू होने जा रहे हैं, वहीं कुछ बदलावों के होने की संभावना है। इन बदलावों से हर कोई प्रभावित होने वाला है। आइए डालते हैं इन पर एक नजर....

UPI से जुड़ा बदलाव

1 मार्च 2025 से UPI सिस्टम में बीमा-ASB (एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक अमाउंट) नामक एक नई सुविधा जोड़ी जा रही है। इसके जरिए लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीहोल्डर अपने प्रीमियम पेमेंट के लिए पहले से ही पैसे को ब्लॉक रख सकेंगे। पॉलिसी होल्डर के अप्रूवल के बाद ही खाते से पैसे कटेंगे। इसे लेकर इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने 18 फरवरी को सर्कुलर जारी किया था।

इसमें कहा गया है कि सभी इंश्योरेंस कंपनियों को अपने ग्राहकों को 1 मार्च से बीमा-एसबीए की सुविधा ऑफर करनी होगी। इंश्योरेंस कंपनी के पॉलिसी इश्यू करने के बाद ही पॉलिसीहोल्डर के अकाउंट से पैसा बीमा कंपनी को ट्रांसफर होगा। इंश्योरेंस पेमेंट की इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहक को इंश्योरेंस कंपनी के प्रपोजल फॉर्म में इस सुविधा को सेलेक्ट करना होगा। 1 मार्च से सभी इंश्योरेंस कंपनियों के प्रपोजल फॉर्म में यह सुविधा मिलेगी। ग्राहक के प्रपोजल फॉर्म में इस सुविधा को सेलेक्ट करने के बाद बीमा कंपनी UPI के जरिए वन-टाइम मैनडेट क्रिएट करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें